Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Jharkhand Election Result: झारखंड में सोरेन सरकार की वापसी तय! रुझानों में बंपर बढ़त

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार की वापसी होती दिख रही है। अब तक के रुझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। अगर हेमंत सोरेन दोबारा सत्ता में आ जाते हैं तो यह पहली बार होगा कि कोई सत्ता में रही पार्टी इतनी मजबूती से दोबारा लौटेगी।

- Advertisement -

 

81 सीटों के लिए जारी मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके सहयोगी अब तक 50 से अधिक सीटों पर आगे हैं। भाजपा गठबंधन की बढ़त अभी सिर्फ 29 सीटों पर है जबकि एक सीट अन्य के खाते में है।

 

सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तब ऐसा लग रहा था कि झारखंड में कांटे की टक्कर होने वाली है। पहली बार यहां त्रिशंकु सरकार की भी आशंका लग रही थी। दोनों तरफ बराबरी की सीटें दिख रही थीं। लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा, हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़त बनानी शुरू की और अब एक निर्णायक बढ़त वे ले चुके हैं। बीजेपी गठबंधन की हार अब तय दिख रही है।

 

सुबह में यहां कभी एनडीए गठबंधन तो कभी इंंडिया गठबंधन आगे पीछे रहा।  झारखंड में जब वोटों की गिनती शुरू हुई उस समय ऐसा लग रहा था कि हेमंत सोरेन दोबारा वापसी कर लेंगे। लेकिन कुछ समय बाद ही मामला उलट गया। हालांकि दोपहर 12 बजते बजते फिर मामला उलट गया और हेमंत सोरेन सरकार ने वापसी कर ली।

 

उधर, बीजेपी ने दावा किया है कि दोनों राज्यों यानी झारखंड और महाराष्ट्र में उसकी ही सरकार बनेगी। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह से महाराष्ट्र की सरकार ने लगातार वहां की जनता, गरीब कल्याण, किसानों का सम्मान और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है, जनता उसका समर्थन कर दी है। झारखंड में जनता को धोखा मिला और जनता ने जवाब दे दिया है।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें