Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वायनाड से प्रियंका की एंट्री , राजनीति में रख रहीं कदम

Waynaad Lok Sabha Byelection 2024: इस बार के लोकसभा उपचुनाव से प्रियंका गाँधी अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रही हैं। राहुल गाँधी के सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को सीट के लिए चुना। जिसके बाद वह उपचुनाव वायनाड सीट से लड़ रही हैं जिसे लेकर पूरे देश की नज़र अब वायनाड सीट पर टिक गयी हैं। प्रियंका का राजनीति में ये शानदार आगाज़ कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। कांग्रेस के इस फैसले से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। वायनाड सीट से इस उपचुनाव में प्रियंका प्रचंड बहुमतों से जीत हासिल कर रही हैं।

- Advertisement -

 

वायनाड चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती :

प्रियंका के बेहतर प्रदर्शन से ऐसा लगता है कि वह अपने भाई राहुल गाँधी की सीट को बरकरार रखना चाहती हैं। हालाँकि इस उपचुनाव का राज्य प्रसाशन से कोई लेना देना नहीं है लेकिन ये कांग्रेस के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है। इस जीत का ख़ास असर हरियाणा में देखने को मिल सकता है। प्रियंका के इस चुनावी अभियान में किसानों की चुनौतियों और भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास जैसे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गयी है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने काफी मेहनत की है।

 

 

क्या प्रियंका की एंट्री कांग्रेस को बनाएगी मजबूत :

इसमें कोई दो राय नहीं है की प्रियंका अपने बेहतर व्यक्तित्व की वजह से अपने समर्थकों के बीच में प्रसिद्ध हैं और अपने इसी व्यक्तित्व के साथ उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। अब देखना यह है कि उनका ये व्यक्तित्व राजनीति में कदम रखने के बाद उनका प्रदर्शन पार्टी के भीतर उनकी स्थिति को मजबूत बनाता है या आगे बढ़ने के लिए उनकी राजनीतिक व्यवहार्यता पर सवाल उठाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें