Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

झारखंड में झामुमो ने रचा इतिहास, सियासत के सबसे मजबूत दंपति बनकर उभरे हेमंत और कल्पना

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इतिहास रच दिया है। सत्ता में रही झामुमो ने दोबारा वापसी की है और क्या शानदार वापसी की है। इस वापसी का श्रेय किसी और को नहीं बल्कि खुद सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को जा रहा है। बीजेपी ने अपने प्रचार अभियान में इस पति पत्नी को बंटी और बबली का नाम दिया था लेकिन इसी बंटी बबली ने बीजेपी को यहां चारों खाने चित कर दिया। इस चुनाव ने हेमंत और कल्पना को सियासत के सबसे मजबूत दंपति के रूप में भी उभार दिया है।

- Advertisement -

 

याद कीजिए वो समय जब हेमंत सोरेन गिरफ्तार हुए थे। हर कोई कह रहा था कि अब उनकी राजनीति खत्म लेकिन कल्पना के मन में कुछ और ही चल रहा था। पति इधर जेल गए और उधर कल्पना मैदान में उतर गईं। उन्हें पता था कि एक साल बाद चुनाव होने हैं और उसके लिए अगर वो अभी से सक्रिय रहीं तो फायदा जरूर मिलेगा। उन्होंने एक-एक वोटर तक खुद को पहुंचाया और इसका परिणाम अब सामने आया है।

 

 

चुनावों के ऐलान के साथ ही झोंक दी थी ताकत

चुनावों का ऐलान हुआ तो पति और पत्नी ने खुद को झोंक दिया। 200 से अधिक रैलियां दोनों ने मिलकर कीं। पूरे प्रदेश को मथ डाला। कहीं कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां हेमंत और कल्पना नहीं पहुंचे। इन्हें पता था कि सियासत को लोगों के बीच में पहुंचकर ही साधा जा सकता है। वही हुआ भी। एक साल पहले तक जिस सियासत को लोग खत्म मान रहे थे, आज वो सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है।

 

चुनौतियां भी खूब थीं इनके सामने

इस दंपति के सामने चुनौतियां कम नहीं थीं। अपने ही चुनाव से ठीक पहले साथ छोड़कर जा चुके थे। झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन, सीता सोरेन और लोबिन हेम्ब्रोम भाजपा में शामिल हो गए थे। हेमंत की गिरफ्तारी के बाद पार्टी को एकजुट रखना भी चुनौती था। लेकिन कल्पना ने हार नहीं मानी। आज देखिए हेमंत और कल्पना की मेहनत सफल हुई और पार्टी ने पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें