Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPL Auction: देश के सचिन कहे जाने वाले पृथ्वी को नहीं मिला कोई खरीददार, भुवनेश्वर, आकाशदीप हुए मालामाल

कभी जिस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा तीनों से होती थी, आज उस खिलाड़ी को आईपीएल की नीलामी में एक खरीददार तक नहीं मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की। पृथ्वी शॉ को खरीदने में किसी भी टीम ने अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखाई है। यह तब है जबकि आज यानी सोमवार को नीलामी का अंंतिम दिन है। इसके बाद नीलामी नहीं होनी है।

- Advertisement -

 

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। किसी भी फॉर्मेट में उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। जब पृथ्वी ने डेब्यू किया था तो उनकी तुलना सचिन से होती थी। माना जा रहा था कि वो आगे चलकर सचिन, विराट वाली लेगेसी में शामिल होंगे लेकिन धीरे-धीरे ना सिर्फ उनका फॉर्म उसने गया बल्कि अब भारतीय टीम तो छोड़िए आईपीएल में भी उन्हें जगह नहीं मिल पा रही।

 

उधर, गेंदबाजों की दूसरे दिन नीलामी में चांदी हो गई। भुवनेश्वर कुमार, आकाशदीप काफी महंगे बिके। भुवनेश्वर को आरसीबी ने 10.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुकेश कुमार को दिल्ली ने 8 करोड़ दिया है। दीपक चाहर को मुंबई इंडियन्स ने 9.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें