Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bangladesh Big News: बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की जमानत याचिका खारिज, भारत ने जताई चिंता !

Bangladesh Big News: बांग्लादेश की एक अदालत ने मंगलवार को हिंदू संगठन ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। यह मामला तब सामने आया जब चिन्मय दास पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था।

- Advertisement -

चट्टगांव के छठे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट काजी शरीफुल इस्लाम की अदालत ने करीब 11:45 बजे यह आदेश सुनाया, जिसके बाद अदालत परिसर में उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटनाक्रम को लेकर भारत सरकार ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और जमानत से इनकार किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और हमलों के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण है।” मंत्रालय ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कई हमले हो रहे हैं, जिनमें घरों और व्यवसायों में आगजनी, लूटपाट, और मंदिरों की अपवित्रता शामिल है, जबकि इसके अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

बांग्लादेश पुलिस ने 25 नवंबर को चिन्मय प्रभु को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया कि यह कार्रवाई नियमित पुलिस के अनुरोध पर की गई थी। बता दे, यह घटना बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और धार्मिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें