Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर पर रजत दलाल का तीखा हमला, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब !

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में हर दिन नए विवाद और टकराव देखने को मिल रहे हैं। घर में फिनाले की रेस के चलते प्रतियोगियों के बीच समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। हाल ही में शो के एक टास्क के दौरान रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें रजत ने शिल्पा पर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। इस घटना के बाद रजत सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

- Advertisement -

टास्क के दौरान हुआ विवाद

शो के आगामी एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस ने घरवालों को नया ‘टाइम गॉड’ चुनने के लिए एक टास्क दिया। इस टास्क में विवियन डीसेना, रजत दलाल और दिग्विजय राठी को यह तय करना था कि किस प्रतियोगी को टाइम गॉड की दौड़ से बाहर करना है। इसके लिए उन्हें नामांकित कंटेस्टेंट्स के मिनिएचर तोड़ने का निर्देश दिया गया।

रजत दलाल की टिप्पणी पर भड़कीं शिल्पा

रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर का मिनिएचर तोड़ते हुए कहा, “शिल्पा जी, लात से ही मारना पड़ेगा।” इस पर शिल्पा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया, “आप शब्दों से तो मार ही देते हो, लात से भी मार ही दो।” शिल्पा के इस करारे जवाब को दर्शकों और फैंस का समर्थन मिल रहा है।

विवियन और करण वीर मेहरा के बीच भी हुआ टकराव

प्रोमो में दिखाया गया कि विवियन डीसेना ने करण वीर मेहरा को भी टाइम गॉड की दौड़ से बाहर कर दिया। उन्होंने करण का मिनिएचर तोड़ते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह अभी भी टाइम गॉड बनने के काबिल हैं।” इस पर करण ने कहा, “दो बार लगे हैं इसको सही टाइम गॉड बनने में।”

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रजत

रजत दलाल की शिल्पा शिरोडकर के खिलाफ टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस रजत के इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं और शिल्पा के पक्ष में खड़े हैं।

बिग बॉस के प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

शो के प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया, “इस बार एक्स टाइम गॉड्स तय करेंगे, देखिए कौन टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर होंगे।” आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए कई चौंकाने वाले मोड़ लेकर आने वाला है।

Also Read: कभी ‘मोटापे’ को लेकर हुईं ट्रोल, आज हैं 200 करोड़ की मालकिन – साउथ इंडस्ट्री की हैं फेमस एक्ट्रेस !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें