Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Disney Hotstar पर देखें ये 5 थ्रिलर सीरीज, क्लाइमैक्स से आपका दिमाग हिल जाएगा !

अगर आप थ्रिलर सीरीज के शौकिन हैं, तो डिज्नी हॉटस्टार पर आपको देखने के लिए कुछ बेहतरीन सीरीज मिल जाएंगी, जो आपको सस्पेंस, ट्विस्ट और शॉकिंग क्लाइमैक्स से हिला देंगी। इन सीरीज को आप ऑफिस के बाद अपने फ्री टाइम में आराम से घर बैठे देख सकते हैं। यहां हम आपको डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध 5 थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

- Advertisement -

1. 1000 बेबीज

नीना गुप्ता और रहमान की मुख्य भूमिका वाली यह क्राइम थ्रिलर सीरीज आपको रोंगटे खड़े कर देगी। नजीम कोया द्वारा निर्देशित इस सीरीज में 7 एपिसोड हैं, जिनमें एक दिलचस्प और खौ़फनाक सस्पेंस है।

2. द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड

आशुतोष राणा की शानदार एक्टिंग से सजी यह सीरीज एक खौ़फनाक आइलैंड की कहानी पर आधारित है। इसमें आशुतोष के साथ तेजस्वी मदिवाड़ा, नंदू और पवनी रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं।

3. 9 आर्स

यह एक सर्वाइवल क्राइम थ्रिलर है, जो तेलुगु नॉवल ‘थॉमिडी घंटालु’ पर आधारित है। इसमें तारक रत्न, मधु शालिनी, रवि वर्मा और श्रीतेज मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज के 9 एपिसोड्स आपको जबरदस्त सस्पेंस से भरपूर मिलेंगे।

4. द पेशेंट

यह अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर सीरीज एक डॉक्टर और उसके बंधक बनाए गए मरीज के रिश्ते पर आधारित है। स्टीव कैरेल, डोमनॉल ग्लीसन और लिंडा एमोंड की एक्टिंग से सजी यह सीरीज 10 एपिसोड्स में दिखाई गई है।

5. ताजा खबर

यूट्यूब स्टार भुवन बाम और श्रिया पिलगांवकर की यह थ्रिलर ड्रामा सीरीज बेहद ही रोचक और रोमांचक है। इस सीरीज के दो सीजन डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं और दूसरे सीजन में जावेद जाफरी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस सीरीज के कुल 12 एपिसोड्स हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें