Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके दिल्ली स्थित आवास पर फोन के जरिए दी गई। किसी अज्ञात शख्स ने गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

- Advertisement -

 

मदन राठौड़ के पर्सनल असिस्टेंट महेश जोशी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच बार लगातार फोन किया गया था। उसके बाद फोन उठाने पर सामने वाले शख्स ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद से मदन राठौड़ ने जैसे ही बात करने की कोशिश की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले का नाम कॉलिंग ऐप पर हेतराम मेघवाल दिखा रहा है। पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना दिल्ली में इसकी शिकायत हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें