Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर इस दिन होगा रिलीज, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज !

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर 27 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस दिन सलमान का 59वां जन्मदिन भी है, जिससे यह तारीख उनके फैंस के लिए और भी खास बन गई है।

- Advertisement -

सलमान का धांसू अवतार पहली बार सामने आएगा

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इस समय फिल्म के धमाकेदार एक्शन दृश्यों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म के प्रचार अभियान की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान का दमदार और अनोखा अवतार देखने को मिलेगा, जो उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज देगा।

रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार जोड़ी बनाएंगे सलमान

फिल्म में सलमान के साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब सलमान और रश्मिका पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। इसके अलावा प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ईद 2025 पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘सिकंदर’ को ईद, 2025 के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। खबर यह भी है कि फिल्म में एक खास भूमिका निभाने के लिए वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन को कास्ट करने की चर्चा चल रही है।

फैंस के लिए खास तोहफा बनेगा ‘सिकंदर’

सलमान खान के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ के पहले पोस्टर का उनके जन्मदिन पर रिलीज होना, उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। फिल्म से जुड़े और अपडेट्स के लिए फैंस उत्साहित हैं।

Also Read: शाहरुख, अमिताभ और ऐश्वर्या की फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 25 साल पूरे, जिमी शेरगिल ने री-रिलीज पर दिया बड़ा बयान !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें