Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एजाज खान की पत्नी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, कस्टम विभाग ने घर से बरामद किए 130 ग्राम मारिजुआना !

बिग बॉस सीजन 7 के फेम एजाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके परिवार के कारण। कस्टम विभाग ने उनके जोगेश्वरी स्थित घर पर छापेमारी करते हुए उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान घर से 130 ग्राम मारिजुआना जब्त किया गया। अधिकारियों का आरोप है कि फॉलन गुलीवाला ड्रग्स तस्करी में शामिल हैं।

- Advertisement -

ड्रग तस्करी में कैसे फंसी एजाज खान की पत्नी?

कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई एजाज खान के ऑफिस स्टाफ सूरज गौड़ की गिरफ्तारी के बाद की। सूरज गौड़ को 8 अक्टूबर को 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूरज ने यूरोपीय कूरियर के जरिए ड्रग मंगवाया था, जो एजाज खान के अंधेरी स्थित ऑफिस में डिलीवर किया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कस्टम विभाग ने एजाज खान के घर पर छापेमारी की, जहां से ड्रग्स बरामद हुआ।

अतीत में भी विवादों में रहे हैं एजाज खान

यह पहली बार नहीं है जब एजाज खान का नाम ड्रग्स मामले में जुड़ा हो। साल 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें 31 अल्प्राजोलम की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में उन्हें करीब 26 महीने जेल में बिताने पड़े थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद चर्चा में आए थे एजाज खान

हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में एजाज खान ने वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ा था। आजाद समाज पार्टी के टिकट पर खड़े हुए एजाज को केवल 155 वोट मिले थे। यह संख्या ‘नोटा’ के वोट से भी कम थी। उनकी इस हार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

एजाज खान लापता, कस्टम विभाग कर रहा तलाश

कस्टम विभाग की छापेमारी के बाद से ही एजाज खान का कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी तलाश जारी है। एजाज खान के परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें