Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर सुनवाई एक महीने के लिए स्थगित, वकील की अनुपस्थिति बनी कारण !

ढाका: बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई, क्योंकि उनकी ओर से कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके कारण अदालत ने उनकी जमानत पर सुनवाई एक महीने के लिए स्थगित कर दी है। चटगांव मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने अगली सुनवाई की तारीख 2 जनवरी तय की है।

- Advertisement -

चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 26 नवंबर को चटगांव की अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण चटगांव में हिंसा भड़की, जिसमें एक वकील की मौत हो गई थी।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं में हालिया बढ़ोतरी के कारण भारत ने चिंता व्यक्त की है। विशेषकर शेख हसीना सरकार के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें