Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी में साउथ सिनेमा के सितारों की चमक, अल्लू अर्जुन भी हुए शामिल !

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो चर्चित सितारे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में साउथ इंडियन स्टाइल में उनकी शादी की रस्में धूमधाम से चल रही हैं। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों की मौजूदगी देखी जा रही है।

- Advertisement -

शादी में भाग लेने वाले सितारों में राम चरण, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, नयनतारा, और पीवी सिंधु जैसे दिग्गज शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, नागार्जुन और उनके परिवार ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख सितारों को इस शादी में आमंत्रित किया है, जिसमें दग्गुबाती और अक्किनेनी परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

इससे पहले, अगस्त में नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अपनी सगाई की घोषणा की थी और अब यह जोड़ी अपनी शादी के साथ नए जीवन की शुरुआत कर रही है। शादी से पहले नागार्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर को शानदार तरीके से सजाया गया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें