Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Muizzu Praised India: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने की भारत की तारीफ, बांग्लादेश के यूनुस को भी समझना होगा भारत का महत्व !

Muizzu Praised India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग ने मालदीव के विकास को नई दिशा दी है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर के कार्यकाल को दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने वाला बताया। मुइज्जू ने भारत के आर्थिक और सामाजिक सहयोग की प्रशंसा करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का प्रतीक कहा।

- Advertisement -

हालांकि, मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी। लेकिन जब भारतीयों ने मालदीव का बायकॉट किया और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा, तो मुइज्जू ने अपनी नीति बदलते हुए भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। अब वे भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दूसरी ओर, बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश के निर्माण और विकास में भारत का योगदान भुलाना असंभव है। बावजूद इसके, यूनुस भारत विरोधी रुख अपना रहे हैं और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे मालदीव को भारत के महत्व का एहसास हुआ, वैसे ही बांग्लादेश को भी जल्द ही भारत के साथ रिश्तों की अहमियत समझनी होगी। भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के विकास और सहयोग में अग्रणी भूमिका निभाई है, और यही नीति बांग्लादेश के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है।

Also Read: America’s New Immigration Policy: अमेरिका लाएगा नई इमिग्रेशन पॉलिसी, भारतीयों को मिल सकती हैं खास रियायतें !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें