Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bigg Boss 18: फराह खान ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट की सिद्धार्थ शुक्ला से की तुलना, आखिर क्यों ?

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान की गैर-मौजूदगी में मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान शो को संभालेंगी। सलमान खान इस हफ्ते दुबई में एक इवेंट में व्यस्त हैं, इसलिए फराह खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने आ रही हैं। इस हफ्ते का सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन बनेगा फराह का टारगेट?

- Advertisement -

करण वीर मेहरा पर फराह का निशाना

फराह खान इस बार घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा को ‘सबसे ज्यादा निशाना बनाए जाने वाला कंटेस्टेंट’ का टैग देंगी। फराह के मुताबिक, करण को हर झगड़े और टास्क में टारगेट किया जा रहा है, जिससे शो में उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा नजर आ रही है। फराह ने करण की स्थिति की तुलना ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से की। सिद्धार्थ को भी उनके सीजन में कई बार टारगेट किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फराह ने शो को दिया नया टाइटल

फराह खान ने करण वीर मेहरा के योगदान को देखते हुए ‘बिग बॉस 18’ को ‘द करण वीर मेहरा शो’ का टाइटल दिया। फराह का कहना है कि फिलहाल शो में करण के अलावा और किसी की बात ही नहीं हो रही है।

करण को मिलेगा खास गिफ्ट

इस वीकेंड का वार एपिसोड में फराह खान करण वीर मेहरा को एक खास मेडल भी देंगी। हालांकि, उस मेडल पर क्या लिखा होगा, यह जानने के लिए दर्शकों को एपिसोड देखना होगा।

दर्शकों को मिलेगा डबल एंटरटेनमेंट

फराह खान का यह एपिसोड दर्शकों को सलमान खान की कमी महसूस नहीं होने देगा। फैंस को इस वीकेंड का वार में धमाकेदार एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। अब देखना होगा कि करण वीर मेहरा इस खास पहचान का इस्तेमाल शो में कैसे करते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें