Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ छोड़ा, अब इन मशहूर स्टार्स के साथ करेंगे धमाल!

टीवी इंडस्ट्री के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता गौरव खन्ना अब इस शो को अलविदा ले चुके हैं। उनके इस फैसले से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है, लेकिन जल्द ही उनका नया प्रोजेक्ट दर्शकों के सामने आ चुका है। गौरव खन्ना एक विशेष राउंड-टेबल कॉन्फ्रेंस शो में नजर आएंगे, जहां वह अन्य मशहूर टीवी सितारों के साथ धमाल मचाएंगे।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

इस शो में गौरव के साथ अभिनेता मोहसिन खान, रोहित पुरोहित, जय सोनी, शाहीर शेख और धीरज धूपर भी शामिल होंगे। यह शो राजन शाही, इशिका शाही और डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पिछली बार इस शो में शिवांगी जोशी, समृद्धि शुक्ला, रीम शेख, अनीता राज और रूपाली गांगुली जैसे स्टार्स एक साथ दिखे थे। अब, दर्शकों को इस बार भी कुछ खास देखने को मिलेगा, क्योंकि इस शो में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आएंगी।

गौरव खन्ना और अन्य सितारे एक मंच पर मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस शो में टीवी के ब्राउन मुंडे का गैंग अपनी मस्ती और ऊर्जा से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें