Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP News: यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 8 PCS अधिकारियों के तबादले, फार्मेसी काउंसिल में पांच नए सदस्य मनोनित

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की शाम प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम, कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं, जो राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात होंगे।

- Advertisement -

तबादलों की सूची:

1. अजय नारायण सिंह – उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद से अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा।
2. इंद्रकांत द्विवेदी – बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट से एडीएम (कानून-व्यवस्था), अयोध्या।
3. अमित कुमार भारतीय – अपर नगर आयुक्त, कानपुर नगर से एडीएम (सिविल सप्लाई), वाराणसी।
4. अजय कुमार अम्बष्ट – उप आवास आयुक्त, मेरठ से मुख्य राजस्व अधिकारी, जौनपुर।
5. अजीत परेश – एडीएम (न्यायिक), पीलीभीत से सीआरओ, वाराणसी।
6. पंकज वर्मा – एसडीएम, चित्रकूट से नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा।
7. सतीश कुमार कुशवाहा – एसडीएम, आगरा से एडीएम (न्यायिक), संभल।
8. शिवानी सिंह – डीडी बाल विकास पुष्टाहार से राजस्व परिषद से संबद्ध।

इस फेरबदल के साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पांच नए सदस्य भी नामित किए हैं। नए मनोनित सदस्यों में श्रवण कुमार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, और श्याम नरेश दुबे शामिल हैं। इन सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें