Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP: विदेशी फंडिंग मामले में मुफ्ती खालिद से NIA ने की 18 घंटे पूछताछ, पाकिस्तान और सीरिया तक के तार जुड़े

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगोल मोहल्ले में स्थित मुफ्ती खालिद नदवी के घर पर एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार तड़के छापा मारा। इस दौरान मुफ्ती खालिद से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की गई, जिनसे विदेशों से ऑनलाइन दीनी तालीम के जरिए मोटी रकम मिलने के सुराग मिले हैं।

- Advertisement -

मुफ्ती खालिद, जो ‘मदरसा बैतुल कुरान’ के तहत ऑनलाइन कक्षाएं चलाते थे, के साथ कई देशों, जैसे पाकिस्तान, सीरिया, ईरान, और इराक के छात्र जुड़े हुए थे। एनआईए और यूपी एटीएस को यह जानकारी मिली है कि खालिद को हाल के महीनों में विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त हुई थी, जो अब जांच के दायरे में है।

पुलिस ने खालिद के घर से लैपटॉप, मोबाइल और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज़ जब्त किए और उनसे पूछताछ की। इस दौरान खालिद को बचाने के लिए हजारों लोग जुट गए थे, और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को मस्जिद में ले जाना पड़ा। अंततः, 18 घंटे की पूछताछ के बाद खालिद को रात करीब 9:20 बजे रिहा कर दिया गया।

मुफ्ती खालिद का यूट्यूब चैनल भी काफ़ी लोकप्रिय था, जहां वह दीनी तालीम देने के लिए वीडियो अपलोड करते थे और लाइव क्लास भी लेते थे। उनकी ऑनलाइन क्लास में देश-विदेश के कई लोग जुड़ते थे। फिलहाल, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है।

Also Read: UP Weather: यूपी में सर्दी ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट, घने कोहरे का अलर्ट जारी !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें