Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कृति सैनन और कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की शादी में दिखी झलक, MS धोनी भी पहुंचे समारोह में

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि कृति सैनन दुबई के मशहूर बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृति कबीर बहिया के साथ एक शादी समारोह में शामिल होती नजर आ रही हैं।

- Advertisement -

दुबई में हुई शादी में कृति सैनन की मौजूदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी कबीर बहिया के किसी करीबी रिश्तेदार की थी, जिसमें कृति ने खास मेहमान के तौर पर शिरकत की। वीडियो में कृति सैनन को बेहद खूबसूरत अंदाज में देखा जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भी हुए शामिल

इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे। वीडियो में एमएस धोनी और साक्षी की मौजूदगी भी साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही कृति सैनन को साक्षी और धोनी के साथ बातचीत करते और समय बिताते हुए देखा गया।

कृति और कबीर की डेटिंग की चर्चा जोरों पर

गौरतलब है कि कुछ समय से कृति सैनन का नाम दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे इनके डेटिंग की खबरें लगातार तेज हो रही हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कृति या कबीर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दे, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही कृति और कबीर को लेकर चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Also Read: अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ीं, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी पुलिस

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें