Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पॉपुलर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने क्यों दी जान, वजह आ गई सामने

हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहीं मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने आत्महत्या कर ली है। गुरुग्राम  के सेक्टर 47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में फंदा लगाकर सिमरन ने खुदकुशी की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन उनके परिवार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि आखिर उन्होंने खुदकुशी क्यों की है।

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। गुरुग्राम के सेक्टर-47 में एक कोठी में वो अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रही थीं। फिलहाल उनका परिवार गुरुग्राम पहुंच गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

 

इस बीच परिजनों ने यह जानकारी दी है कि सिमरन किसी बात को लेकर परेशान थी। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 6.82 लाख फॉलोअर्स हैं। सिमरन को ‘जम्मू की धड़कन’ भी बुलाया जाता था। मौत से 13 दिन पहले उसने आखिरी पोस्ट में लिखा था- ‘अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर बस एक लड़की।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें