Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बोरवेल में फंसी जिंदगी: अब खुदाई करने के लिए उतरे जवान, बेटी के लिए तड़प रही मां

एक बार फिर एक मासूम की जान बोरवेल में फंसी हुई है। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल की चेतना 6 दिन से फंसी हुई है। उसे बाहर निकालने के लिए खुदाई जा रही है। बोरवेल के पास ग़ड्ढा बनाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम लगातार उसके जिंदा बचाने के लिए काम कर रही है। अब सेना के जवान मैदान में उतरे हैं। अब जवान बोरवेल तक खुद सुरंग खोदेंगे। उधर, मां अपनी बेटी के लिए तड़प रही है।

- Advertisement -

 

मासूम बच्ची चेतना को बाहर निकालने में हो रही देरी के कारण मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पहले तो कलेक्टर छुट्टी पर थी। आने के बाद भी अब तक परिवार से मिलने तक नहीं आई हैं।

 

फिलहाल बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें में बना दी गई हैं। एक बार में दो जवान 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरेंगे। अब बोरवेल तक सीधी खुदाई होनी है। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहेगी। इसके बाद दूसरी और फिर तीसरी टीम अंदर जाएगी।नीचे खुदाई में पत्थर मिलता है तो ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें