Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संभल हिंसा का निकला पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन, जानिए कैसे खुले ये राज

यूपी के संभल में हुई हिंसा का कनेक्शन अब पाकिस्तान और दुबई से जुड़ गया है। इस हिंसा में पुलिस की एसआईटी ने पाया है कि मास्टरमाइंड शारिक साठा है जो देश का बड़ा वाहन चोर है। साठा इस समय फर्जी पासपार्ट के जरिए दुबई में है। पुलिस को यह भी शक है कि वह दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से उनके लिए काम करता है।

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि संभल में हिंसा फैलाने के पीछे साठा का ही हाथ रहा है। दीपा सराय निवासी शाकिर साठा पर अभी इसी देश में 12 मुकदमे दर्ज हैं। हसनपुर मार्ग पर स्थित उसके एक प्लॉट को पुलिस कुर्क कर चुकी है। इसकी कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है।

 

शारिक साठा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर देश के खिलाफ काम कर रहा था। पुलिस को अब पूरा भरोसा हो गया है कि दुबई में बैठकर शाकिर साठा ने ही संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश रची थी और हिंसा को अंजाम दिलाया था। पुलिस अब उसका कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें