Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

WTC फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC) की एक टीम तो फाइनल हो गई है। जी हां, दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान को हराने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की जगह WTC के फाइनल में पक्की हो गई है। अब दूसरी टीम कौन पहुंचेगी इसे लेकर रोमांच बढ़ गया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

- Advertisement -

 

WTC का फाइनल मुकाबला अगले साल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। फिलहाल इसकी अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर है। 11 मैचों में सात जीत के साथ उसका अंक प्रतिशत 66.67 है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस समय दूसरे नंबर पर मौजूद है। उसका अंक प्रतिशत 58.89 है। भारत तीसरे नंबर पर है और उसका अंक प्रतिशत 58.88 है।

 

ऐसे में अब सबकी निगाहें फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पर है। भारत के पास अभी भी मौका है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को दोनों टेस्ट हरा दे तो मौका बन सकता है। हालांकि यह आसान नहीं दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित और विराट लगातार निराश कर रहे हैं। चौथा टेस्ट भी रोमांचक मोड़ पर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें