Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ICC Awards: साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी की नामांकन सूची आ गई सामने, भारत के इस गेंदबाज ने बनाई जगह

अतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी की नामांकन सूची जारी कर दी है। इसमें भारत के भी एक तेज गेंदबाज का नाम है। वहीं इंग्लैंंड के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज जो रूट भी इस सूची में शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज को यह पुरस्कार मिल सकता है।

- Advertisement -

 

दरअसल, भारत की तरफ से टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेयर के रूप में नामित किया गया है। पिछले कुछ समय से बुमराह जबरदस्त लय में हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन लाजवाब बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें यह खिताब मिल सकता है।

 

रूट और बुमराह के अलावा इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को चार नामित खिलाड़ियों में शामिल हैं। बुमराह ने हाल ही में टेस्ट में 200 विकेट भी पूरे किए हैं। बुमराह 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने 13 मैच में 14.92 की औसत और 30.16 के स्ट्राइक रेट से 71 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह खिताब उनके ही हवाले होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें