Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ऐलान, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर निभाएंगी अहम किरदार

अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। तीनों कलाकारों की यह अनोखी तिकड़ी दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेगी, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

- Advertisement -

कहानी और निर्देशन

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कहानी एक दिलचस्प प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे वाशु भगनानी और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर की पिछली हिट

अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। अब उनकी नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ से भी बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। बता दे, फैंस इस अनोखी कहानी और शानदार स्टारकास्ट को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: Akshay Kumar’s ‘Sky Force’: अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फिल्म का पहला पोस्टर जारी!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें