Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बुमराह हो गए चोटिल, अब भारत का क्या होगा? अचानक टेस्ट मैच के बीच अस्पताल जाते दिखे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अगर किसी भी कीमत पर अंतिम टेस्ट मैच जीत सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कारण ही हो सकता है। रोहित शर्मा के नहीं होने के कारण इस मैच में वो कप्तानी भी कर रहे हैं। लेकिन भारत के लिए एक बुरी खबर है। जसप्रीत बुमहार चोटिल दिख रहे हैं। मैच के बीच अचानक उन्हें मैदान छोड़कर एक गाड़ी से अस्पताल जाते देखा गया है। इसके बाद से ही फैंस दुखी हैं।

- Advertisement -

 

दरअसल, भारतीय टीम को लंच के बाद उस समय झटका लगा जब बुमराह मैदान छोड़कर मैदान से बाहर जाते दिखे। उन्हें मेडिकल टीम के डॉक्टर के साथ एक गाड़ी में बैठकर मैदान से बाहर जाते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं।

 

अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि बुमराह चोटिल हैं या नहीं? बुमराह के साथ क्या हुआ है? बुमराह अब खेल पाएंगे या नहीं? बुमराह की वापसी कब तक होगी? हर कोई जानता है कि अगर बुमराह नहीं हुए तो भारत के लिए यह सीरीज बचाना असंभव होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें