Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रामायण एनीमे फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 32 साल बाद सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित!

भारत के सबसे प्राचीन महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम‘ आखिरकार 32 साल बाद भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को पहले 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब, फिल्म की नई रिलीज डेट 24 जनवरी 2025 घोषित की गई है। इस महाकाव्य को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ 4K फॉर्मेट में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि यह फिल्म “हमारी संस्कृति का उत्सव” है, जो पीढ़ियों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि फिल्म को कई भाषाओं में प्रस्तुत करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यह फिल्म भारत के हर कोने में दर्शकों के दिलों को छू सके।

फिल्म के पहले हिंदी वर्जन में मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने राम के किरदार को आवाज दी थी, जबकि दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण की भूमिका निभाई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है, और इसके रचनात्मक अनुकूलन की देखरेख प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने की है।

‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को 1993 में भारत के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन तब इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया। इसके बाद, 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर इसे फिर से प्रसारित किया गया था, जिसके कारण यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी।

Also Read: सारा अली खान और वीर पहाड़िया की पार्टी में मस्ती, दोस्त ओरी ने शेयर की झलकियाँ!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें