Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण, वीडियो वायरल!

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका व अकाय के साथ प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की शरण में पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ महाराज से मिलते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

पहले भी कर चुके हैं महाराज से मुलाकात

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का किसी आध्यात्मिक स्थान पर पहुंचे हैं। इससे पहले भी वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। तब विराट खेल में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे थे। उस दौरान उनकी बेटी वामिका की पहली झलक भी सामने आई थी, जिसने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया था। हालांकि, इस बार दोनों बच्चों के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं।

बच्चों को लाइमलाइट से रखते हैं दूर

विराट और अनुष्का अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ था, और दोनों इन दिनों अपना अधिकतर समय वहीं बिताते हैं। अनुष्का भी अब अपने बच्चों पर ध्यान देने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं।

प्रेम कहानी से लेकर पारिवारिक जीवन तक

विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। 2017 में दोनों ने इटली में शादी की। 2021 में बेटी वामिका के जन्म के बाद, पिछले साल दंपति ने अपने बेटे अकाय का स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीरें

विराट और अनुष्का की आध्यात्मिक यात्रा का यह वीडियो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जहां विराट ब्लैक जैकेट में नजर आए, वहीं अनुष्का ने सफेद सूट पहना। यह कपल आध्यात्मिकता के साथ अपने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है।

Also Read: Rashmika Mandana Injured: मंदाना को जिम में लगी चोट, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग पर लगी रोक!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें