Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मौसम की दोहरी मार: अब पाला के साथ बारिश का भी अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, कब तक मिलेगी निजात

सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। वहीं, बारिश का भी अलर्ट अब सामने आ गया है। अगले दो दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद पारा और तेजी से नीचे गिरेगा। माना जा रहा है कि अभी एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी से निजात नहीं मिलने वाली है।

- Advertisement -

 

यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली और एनसीआर में भी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के 16 राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा और मौसम खराब रहेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी हिमपात की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज और हल्की बारिश के भी आसार हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में तापमान और गिरेगा।  बारिश होने से कंपकंपी बढ़ेगी और गलन का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में लोगों से खुद को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकलने की चेतावनी भी दी गई है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें