Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Yuzvendra Chahal In Bigg Boss 18: बिग बॉस-18 के मंच पर युजवेंद्र चहल की धमाकेदार एंट्री, रिश्तों पर उठेंगे सवाल?

Yuzvendra Chahal In Bigg Boss 18: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार बिग बॉस-18 के वीकेंड के वॉर एपिसोड में नजर आने वाले हैं। चहल की मौजूदगी ने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि उनकी शादीशुदा जिंदगी और क्रिकेट करियर को लेकर हाल के दिनों में कई सवाल उठे हैं।

- Advertisement -

धनश्री संग रिश्तों में दरार की खबरों पर चहल क्या कहेंगे?

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन हाल ही में धनश्री के चहल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और उनके रिश्तों में खटास की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, तलाक की अटकलों पर अब तक चहल और धनश्री ने कोई बयान नहीं दिया है।

बिग बॉस के मंच पर क्या होगा खास?

सलमान खान के सवालों का सामना करते हुए चहल क्या अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज खोलेंगे? यह सवाल फैन्स को बेहद उत्साहित कर रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के सेट से चहल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह साथी क्रिकेटर्स श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। यह एपिसोड शो के लिए जबरदस्त टीआरपी लाने की संभावना जता रहा है।

फैन्स की नजरें वीकेंड के वॉर पर

चहल की बिग बॉस में एंट्री ने उनके फैन्स को टीवी स्क्रीन से जोड़ दिया है। यह देखना रोचक होगा कि क्या वह अपने और धनश्री के रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करेंगे या केवल खेल और जीवन से जुड़े सामान्य सवालों का जवाब देंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें