Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला की नानी का निधन, भावुक पोस्ट में बताया अपना दर्द

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार ने अपनी नानी रामकुमारी वर्मा के निधन पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। कैंसर से पीड़ित उनकी नानी ने हाल ही में अंतिम सांस ली। दिव्या ने अपनी नानी को याद करते हुए उन्हें एक “स्ट्रॉन्ग वुमन” बताया और उनके साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

- Advertisement -

दिव्या ने लिखा, “आज मेरे लिए एक युग का अंत हो गया। मेरी प्यारी नानीजी हाल ही में स्वर्ग सिधार गईं। वह एक अद्भुत बिजनेस वुमन, कैंसर सर्वाइवर और एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी थीं। उन्होंने मुझमें और मेरी मां में ताकत का संचार किया। डेढ़ साल पहले मां के जाने के बाद वह खुद को और मुझे संभालने की कोशिश करती रहीं। आज उन्हें खोकर मैं खुद को अकेला महसूस कर रही हूं।”

मां के बाद नानी का दुखद निधन

दिव्या खोसला की मां अनीता खोसला का भी 2023 में निधन हो गया था। उस समय भी दिव्या ने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की थी। अगस्त 2024 में उन्होंने अपनी मां की जयंती पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आपके बिना जिंदगी अधूरी लगती है। मैं हर पल आपके साथ बिताए गए समय के लिए आभारी हूं।”

दिव्या खोसला की प्रोफेशनल लाइफ

दिव्या खोसला कुमार को आखिरी बार फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने सराहा था।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़

दिव्या खोसला के इस भावुक पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनकी नानी रामकुमारी वर्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रशंसकों और सेलेब्रिटीज ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर दिव्या और उनके परिवार को सांत्वना दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें