Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोए मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, वीडियो वायरल!

फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी में भावुक हो गए। आलिया ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी शादी का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी के खट्टे-मीठे पलों की झलकियां दिखाई गईं। इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है, खासकर जब अनुराग कश्यप अपनी बेटी को विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए।

- Advertisement -

आलिया कश्यप ने अपने पति शेन ग्रेगोइर से 2024 में दिसंबर महीने में शादी की थी, और वीडियो में उनकी हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के पल भी साझा किए गए हैं। वीडियो की शुरुआत आलिया की हल्दी सेरेमनी से होती है, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होते हैं। इस वीडियो में सबसे भावुक पल वह था जब अनुराग कश्यप अपनी बेटी को गले लगाते हुए रोते हुए दिखाई दिए।

आलिया की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे, जिनमें मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल, नागा चैतन्य और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे नाम शामिल थे। आलिया, अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं, और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ 4 साल के रिश्ते के बाद शादी का फैसला लिया। बता दे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, और सभी इस परिवार के इन खास पलों की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें