Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

34 साल बड़े एक्टर के साथ ‘फूहड़’ डांस पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, दी सफाई, कहा- यह मेरे लिए अलग अनुभव था!

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज के गाने ‘दबीड़ी-दबीड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की उम्र में 34 साल का अंतर है, और गाने के डांस स्टेप्स को सोशल मीडिया पर अश्लील और फूहड़ बताया जा रहा है। गाने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अब उर्वशी रौतेला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisement -

गाने पर ट्रोलिंग को लेकर उर्वशी ने क्या कहा?

उर्वशी रौतेला ने अपनी सफाई में कहा कि आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना किसी भी कलाकार के काम का हिस्सा है। उन्होंने IANS को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “सफलता के साथ आलोचना आना तय है। मैं लोगों की राय का सम्मान करती हूं। नंदमुरी गारू जैसे दिग्गज के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह अनुभव सहयोग, सम्मान और कला के प्रति जुनून का था।”

नंदमुरी बालकृष्ण संग काम करने का अनुभव

उर्वशी ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अपने अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि कला और मेहनत का जश्न था। उनके साथ डांस करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। हर डांस स्टेप और गेस्चर में कुछ नया और खूबसूरत बनाने का प्रयास किया गया।”

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

हाल ही में उर्वशी ने डाकू महाराज की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘दबीड़ी-दबीड़ी’ गाने पर डांस करती नजर आईं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “उर्वशी इस डांस में अन्कम्फर्टेबल लग रही हैं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “यह डांस देखने में अजीब लगा, उर्वशी आपकी बेटी जैसी है।”

फिल्म की रिलीज और कहानी

डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी यह फिल्म सितारा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला के अलावा बॉबी देओल ने खलनायक का किरदार निभाया है। फिल्म के गाने और एक्टिंग को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें