Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

OTT पर मौजूद 5 सर्वाइवल थ्रिलर: ‘स्क्विड गेम’ का जुनून खत्म कर देंगी ये शानदार सीरीज

कोरियाई सीरीज ‘स्क्विड गेम‘ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आते ही दर्शकों के बीच छा गया है। रोमांच और खून-खराबे से भरी इस सीरीज ने हर तरफ धूम मचा दी है। अगर आप भी ‘स्क्विड गेम’ की तरह ही थ्रिलर और एक्शन से भरी सीरीज के शौकीन हैं, तो OTT पर मौजूद ये 5 सर्वाइवल थ्रिलर आपके लिए परफेक्ट हैं।

- Advertisement -

1. एलिस इन बॉर्डरलैंड

जापानी सीरीज ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ की कहानी एक गेमर अरिसु और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे खुद को टोक्यो के एक रहस्यमयी आइलैंड में पाते हैं, जहां उन्हें जीवित रहने के लिए खतरनाक गेम्स में भाग लेना पड़ता है। इस गेम में कई राज़ सामने आते हैं, जो कहानी को और रोमांचक बना देते हैं।

2. स्वीट होम

साउथ कोरियन सीरीज ‘स्वीट होम’ में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां इंसान शैतानी जीवों में बदलने लगते हैं। सोंग कांग और ली जिन-उक स्टारर इस सीरीज में बचे हुए लोग न सिर्फ अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, बल्कि इंसानियत को भी जिंदा रखने के लिए संघर्ष करते हैं।

3. चोज़न

चाइनीज थ्रिलर ‘चोज़न’ एक डॉक्टर और उसके पिता की कहानी है, जिनकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब उन्हें अपने घर के बाहर एक रहस्यमयी बॉक्स और लोडेड गन मिलती है। बॉक्स में छिपे आदेश उन्हें खतरनाक गेम खेलने पर मजबूर करते हैं, जिसमें जान का बड़ा जोखिम है।

4. एस्केप रूम: टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस

‘एस्केप रूम: टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस’ एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो ज़ोए डेविस और बेन मिलर की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। मिनोस कॉरपोरेशन के खतरनाक एस्केप रूम में फंसे ये किरदार जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।

5. द प्लेटफॉर्म

स्पेनिश फिल्म ‘द प्लेटफॉर्म’ एक डायस्टोपियन जेल की कहानी है, जहां कैदियों को एक मूविंग प्लेटफॉर्म के जरिए खाना मिलता है। प्लेटफॉर्म पर खाना ऊपर से नीचे की ओर जाता है, जिससे नीचे के कैदी भूखे रह जाते हैं। एक आदमी इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए संघर्ष करता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें