Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Sudeep Pandey passed away: मशहूर भोजपुरी अभिनेता सुदीप पांडे का निधन, छोटी उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

Sudeep Pandey passed away: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद और रुला देने वाली खबर सामने आई है। फेमस अभिनेता सुदीप पांडे (Sudip Pandey) का निधन हो गया है। परिवार वालों के अनुसार, सुदीप पांडे का निधन 15 जनवरी 2025, बुधवार को सुबह 11 बजे हार्ट अटैक से हुआ। वो अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अचानक आई इस दुखद घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल बना दिया।

- Advertisement -

सुदीप पांडे का फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर था। 2007 में फिल्म ‘भोजपुरिया भैया’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुदीप ने कई हिट फिल्मों में काम किया। ‘मसीहा बाबू’, ‘हमार संगी बजरंगबली’, ‘भोजपुरिया दरोगा’, ‘हम हैं धर्मयोद्धा’, ‘खूनी दंगल’, और ‘धरती का बेटा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।

सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी सक्रिय थे। वह राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के सदस्य थे और बिहार टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर भी थे। सुदीप पांडे के नाम कई अवार्ड भी थे, जो उनकी कड़ी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाते थे।

हालांकि, सुदीप अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना कर रहे थे। एक दोस्त ने बताया कि सुदीप ने एक फिल्म ‘विक्टर’ बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इससे उनके सारे पैसे डूब गए और वह कर्ज में आ गए थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें