Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Republic Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गणतंत्र दिवस संबोधन, यहां जानें राष्ट्रपति ने किस बात पर दिया जोर!

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में भारत की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया और “मिशन लाइफस्टाइल” जैसे अभियानों को प्रमुखता दी। इसके अलावा, उन्होंने संविधान की भूमिका को महत्व देते हुए उसे भारत की सामूहिक पहचान की नींव बताया और महिलाओं के योगदान को सराहा।

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से दुनिया को पर्यावरण रक्षा के नए तरीके दिखाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों में से एक बनकर उभरा है, और इसके संविधान ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है।

महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और बाबासाहेब अम्बेडकर जैसे महान नेताओं के योगदान को भी राष्ट्रपति ने याद किया, जिनकी वजह से भारत ने लोकतांत्रिक आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की भारत की एकता की बात

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि संविधान भारत की एकता का प्रतीक है और यह एक जीवित दस्तावेज है, जो समय के साथ देश की प्रगति और नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों और डॉ. अंबेडकर की भूमिका को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Also Read: New Delhi: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो की विशेष सेवाएं, सुबह 3 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें