Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Union Budget 2025: रेलवे को मिलेगा बड़ा झटका, 100 अमृत भारत एक्सप्रेस और 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की हो सकती है घोषणा !

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में आम बजट 2025-26 पेश करने वाली हैं। इस बार के बजट में रेलवे क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर, रेलवे पर बजट आवंटन में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे का बजट 3 लाख करोड़ से 3.50 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले अधिक होगा।

- Advertisement -

इस बार के बजट में खास तौर पर रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के साथ-साथ 100 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। देशभर में नई ट्रेनें चलाने और रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की दिशा में सरकार द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे में सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा।

साथ ही, बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी कुछ अहम घोषणाएं हो सकती हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा, रेलवे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में भी कुछ अहम निर्णय हो सकते हैं।

Also Read: Earthquake: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 48 घंटे में छह बार कांपी धरती, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें