Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में फैल रहा खतरनाक गुइलेन-बैरे सिंड्रोम, दिमाग पर असर डालने वाली बीमारी, जानिए लक्षण और इलाज

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में इन दिनों गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) नामक एक खतरनाक बीमारी फैल रही है, जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर शरीर पर हमला करने का कारण बनती है। पुणे और सोलापुर जैसे जिलों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कई लोग प्रभावित हो रहे हैं, और एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।

- Advertisement -

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक तीव्र बीमारी है जिसमें शरीर के नसों में सूजन आ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी शरीर के इम्यून सिस्टम को खुद की माइलिन शीट पर हमला करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे नसों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। इस बीमारी के लक्षण सबसे पहले पैरों में कमजोरी के रूप में दिखाई देते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकते हैं।

डॉक्टर संजीव कुमार झा के अनुसार, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम आमतौर पर सर्दी, खांसी, डायरिया, किसी सर्जरी या वैक्सीनेशन के बाद ट्रिगर हो सकता है। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है, और मरीज को वेंटिलेटर या अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

लक्षण:

  • पैरों में कमजोरी और मसल्स की परेशानी
  • चलने में समस्या और हाथ-पैर हिलाने में दिक्कत
  • रीढ़ की हड्डी और चेहरे पर पैरालिसिस के लक्षण
  • सांस लेने में कठिनाई, बोलने और खाने में परेशानी
  • शरीर का बैलेंस खोना, आंखों से कम दिखाई देना

इलाज: इस बीमारी का इलाज दो प्रमुख थैरेपी से किया जाता है:

  1. प्लाज्मा फेरेसिस: इसमें शरीर से उन एंटीबॉडीज को बाहर निकाला जाता है जो नसों पर हमला कर रही हैं।
  2. IVIG (इंट्रावेनस इम्यून ग्लोबुलिन): यह इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करने में मदद करता है।

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सही समय पर इलाज मिल जाए तो बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। हालाँकि, 5% मामलों में यह बीमारी मौत का कारण बन सकती है। इसलिए हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से समय रहते परामर्श लें। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 26 जनवरी तक गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के 101 एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं।

Also Read: Sprouted Fenugreek Seeds: मेथी का बीज डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए एक प्राकृतिक उपाय, यहां जाने इसके सेवन का तरीका !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें