Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

New Delhi: नमो भारत ट्रेन में अब यात्रियों को मिलेगा 10% तक की छूट, जानें कैसे करें फायदा ?

New Delhi: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से 10 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। यह छूट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTVC) द्वारा लॉन्च किए गए नए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम के तहत दी जा रही है। यात्रियों को इसके लिए नमो भारत ऐप से टिकट बुकिंग करनी होगी।

- Advertisement -

लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत हर रुपये पर एक प्वाइंट मिलेगा, जिससे यात्री अपनी यात्रा पर ज्यादा से ज्यादा बचत कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 100 रुपये खर्च करता है, तो उसे 100 प्वाइंट्स (जो कि 10 रुपये के बराबर हैं) मिलेंगे। यह प्वाइंट्स उनके एनसीएमसी खाते में जमा होंगे और उन्हें स्टेशन पर रीडीम करके छूट का फायदा मिल सकता है।

नमो भारत ट्रेन के रेग्यूलर यात्रियों के लिए यह कार्यक्रम खासा फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें अपनी यात्रा के दौरान लगातार बचत करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, कागज रहित टिकटिंग के कारण यात्रा भी आसान और सुलभ हो जाएगी।

नए उपयोगकर्ताओं को नमो भारत ऐप डाउनलोड करने पर 50 रुपये (500 प्वाइंट्स) मिलेंगे और अगर वे किसी नए यूजर को ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 500 प्वाइंट्स भी मिलेंगे। इस नई सुविधा से यात्रियों को न केवल यात्रा में सस्ती दरें मिलेंगी, बल्कि वे लगातार यात्रा करने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें