Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की 2 दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे अहम वार्ता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। यह यात्रा पेरिस में एआई समिट 2025 के बाद होगी, जहां पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 10 से 12 फरवरी तक रहेंगे।

- Advertisement -

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद पहली होगी और वह अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में शामिल होंगे। यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी, क्योंकि यह अमेरिका में द्विदलीय समर्थन को भी दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा, भारत और अमेरिका के रिश्तों को और भी प्रगाढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें