Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एमटीवी रोडीज XX में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच हुई तीखी झड़प, नेहा धूपिया हुईं भावुक

एमटीवी रोडीज XX का नया प्रोमो इस बार दर्शकों को रोमांच, स्टंट्स और जबरदस्त ड्रामे से भरपूर नजर आ रहा है। हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में जहां कंटेस्टेंट्स जबरदस्त टास्क करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं शो में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच की तीखी झड़प ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात धमकी देने तक पहुंच गई।

- Advertisement -

प्रोमो में दिखाया गया कि एल्विश यादव ने प्रिंस नरूला से कहा, “संभाल लो अपना टाइम भाई,” जिस पर प्रिंस ने कहा, “संभाला हुआ है भाई।” इसके बाद विवाद और बढ़ता गया, जब एल्विश ने प्रिंस को ताना मारते हुए कहा, “तुम्हारा कुछ नहीं चल रहा है, तुम्हारे जैसे सांप होते हैं जिनका केस लग रखा है।” प्रिंस ने भी जवाब देते हुए कहा, “सांप तेरे पे केस लग रखा है, हमारे पे नहीं।”

लड़ाई इतनी तेज हुई कि एल्विश ने गुस्से में आकर कहा, “रेपटे देंगे ना।” इस पर प्रिंस ने धमकी दी, “तू रेपटे दे कर दिखा, मैं ऐसे रेपटे दूंगा तुझे समझ नहीं आएगा।” इस वाक्य ने नेहा धूपिया को भावुक कर दिया और वह आंसू बहाने लगीं।

इस टेंशन के बीच एक और बड़ा मोड़ तब आया, जब रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया के बीच भी भिड़ंत हो गई। रिया ने नेहा पर आरोप लगाया कि वह शो में ज्यादा स्क्रीन टाइम लेने की कोशिश कर रही हैं। दोनों की बहस ने माहौल को और गरमा दिया।

यह प्रोमो दर्शकों को बता रहा है कि एमटीवी रोडीज XX के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट होगा। अब यह देखना होगा कि शो के आगे क्या मोड़ आता है और यह लड़ाई किस दिशा में बढ़ती है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें