Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संजय दत्त ने बीच सड़क पर पैपराजी से पूछा, ‘मसाला है क्या?’ वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर पैपराजी से अचानक एक अजीब सवाल पूछते हैं, जो सभी को हैरान कर देता है।

- Advertisement -

वायरल वीडियो में संजय दत्त एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ते हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियो लेने लगते हैं। इस दौरान संजय दत्त अचानक से उनसे पूछते हैं, “मसाला है क्या?” यह सुनकर पैपराजी थोड़े हैरान हो जाते हैं, और एक पैपराजी हंसी में कहते हैं, “अभी तो नहीं है, क्या लाकर दूं?” संजय दत्त मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “अब कहां से लाओगे?” और फिर अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं।

इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचाई है और फैंस इसे लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “संजू बाबा की बात ही अलग है!” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अजय देवगन को फोन लगा लो, तुरंत मसाला पहुंचा देंगे!”

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘भूतनी’ है, जिसमें वह मौनी रॉय के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘हाउसफुल 5’ में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। संजय दत्त का यह कूल अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें