Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘Kesari Chapter-2’: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर-2’ में जलियांवाला बाग की अनसुनी कहानी, रिलीज डेट आई सामने

Kesari Chapter-2‘: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार एक बार फिर ऐतिहासिक किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का ऐलान कर दिया गया है, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

- Advertisement -

निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 24 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत द्वारा लिखित किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है, जो भारतीय बैरिस्टर सी शंकरन नायर की वीरता और जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को सामने लाने की संघर्षपूर्ण कहानी को बयां करती है।

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अहम स्थान प्राप्त है। अक्षय कुमार पहले भी ऐतिहासिक फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, खासकर केसरी फिल्म में उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी सराहा था।

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स ने किया है। हालांकि पहले फिल्म की रिलीज़ 14 मार्च 2025 को तय की गई थी, लेकिन अब इसे नई तारीख 18 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा।

फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के अनसुने पहलुओं को लेकर जो यह फिल्म सामने लाने जा रही है। क्या अक्षय कुमार इस बार भी इतिहास रचने में सफल होंगे? इसका जवाब हमें 18 अप्रैल को मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें