Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का पोस्टर हुआ रिलीज, दर्शकों को मिलेगा डर और रोमांस का अनोखा संगम

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा मौनी रॉय एक बार फिर अपने फैंस को नया सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड और टीवी दोनों ही दुनियाओं में पहचान बना चुकी मौनी रॉय अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आने वाली हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया है।

- Advertisement -

इस फिल्म में मौनी का किरदार रोमांस और डर दोनों का अनोखा मिश्रण होगा, जिससे दर्शकों को एक नई अनुभव का अहसास होगा। फिल्म का पोस्टर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना है। फिल्म का टाइटल और पोस्टर दर्शाता है कि इसमें रोमांटिक और भूतिया दुनिया का दिलचस्प संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म में मौनी रॉय के साथ संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी और आसिफ खान जैसे नामी कलाकार भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके टीजर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

मौनी रॉय का लुक भी फिल्म के पोस्टर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हरे रंग की पोशाक और हरी आंखों के साथ उनका रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। फिल्म की टैगलाइन ‘प्यार या प्रलय’ ने भी दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

इसके अलावा, मौनी रॉय जल्द ही ‘खुदा हाफिज’ के निर्देशक फारूक कबीर की अगली फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें वह एक एक्शन-थ्रिलर के किरदार में दिख सकती हैं।

अब देखना यह है कि मौनी रॉय की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ दर्शकों के दिलों में कितनी छाप छोड़ती है और यह किस तरह से बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें