Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट में तीन घंटे की देरी पर तोड़ी चुप्पी, बताए सच के बाद फैंस ने किया समर्थन

बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उनके इस कॉन्सर्ट में तीन घंटे की देरी से पहुंचने पर कई फैंस ने नाराजगी जताई थी। अब नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए, सच्चाई को सामने रखा है।

- Advertisement -

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “लोग कह रहे हैं कि मैं तीन घंटे देर से आई, लेकिन किसी ने ये नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ।” उन्होंने आगे बताया कि शो के आयोजक उनके और उनकी टीम के पैसे लेकर भाग गए थे, जिसके कारण उनके बैंड के सदस्यों को होटल, खाने और पानी तक की सुविधा नहीं मिल पाई। ऐसे में उनके पति रोहनप्रीत सिंह और उनके दोस्तों ने मदद की और बैंड के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया।

गायक ने यह भी खुलासा किया कि साउंड चेक में घंटों की देरी हुई, क्योंकि साउंड वेंडर को पेमेंट नहीं किया गया था और आयोजक ने उनका संपर्क तक बंद कर दिया था। इसके बावजूद, नेहा कक्कड़ ने फैंस के लिए बिना कोई फीस लिए परफॉर्म किया, क्योंकि वे घंटों से उनका इंतजार कर रहे थे।

नेहा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उनके फैंस उनकी ईमानदारी और मेहनत की सराहना कर रहे हैं, साथ ही आयोजकों पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें