Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

फवाद खान की बॉलीवुड में 8 साल बाद धमाकेदार वापसी, ‘अबीर गुलाल’ का टीजर हुआ रिलीज

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान आठ साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम है ‘अबीर गुलाल’, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में फवाद खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी।

- Advertisement -

फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर 2024 को लंदन में शुरू हुई थी और अक्टूबर-नवंबर में यूके में इसकी और शूटिंग की गई। ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागरी करेंगी, जबकि इसे प्रोड्यूस करेंगे विवेक अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी।

फिल्म के टीजर में फवाद खान लंदन की बारिश के बीच ट्रैफिक में फंसी कार में वाणी कपूर के सामने अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। यह सीन दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। फिल्म में फवाद और वाणी के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखने वाली है, जो दर्शकों को एक नई रोमांटिक कॉमेडी का अनुभव देने वाली है।

फिल्म के सपोर्टिंग कास्ट में भारत और यूके के कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। ‘अबीर गुलाल’ 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है, और फवाद खान की वापसी के साथ यह फिल्म बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय बनने वाली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें