Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mainpuri : डीसीएम में दौड़ा मौत का करंट, चालक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत

लखनऊ/मैनपुरी

- Advertisement -A valid URL was not provided.

रिपोर्ट : संजय शर्मा

प्रदेश के जनपद मैनपुरी (Mainpuri) के कोतवाली थाना क्षेत्र के मैनपुरी-औंछा मार्ग स्थित गांव गडेरी के पास डीसीएम की एक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बीस वर्षीय चालक गोविंद (Govind) पुत्र तिलक सिंह (Tilak Singh) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग नौ बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गडेरी के पास डीसीएम चालक गोविंद डीसीएम बैक कर रहा था, तभी डीसीएम हाई टेंशन लाइन से टकरा गई।

जिसमें डीसीएम चालक गोविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चालक गोविन्द मूल रूप से जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव ककरावली का रहने वाला था। उधर मृतक के परिजन भी सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुँच गए, जहाँ उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें