Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद बैकफुट पर आए अखिलेश यादव, बोले- ‘मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’

लखनऊ

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बयान के बाद से ही बीजेपी (BJP) ने अखिलेश यादव को हर तरफ से घेर रखा है। बता दें कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिनों के काशी दौरे पर थे। इसी को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि अंतिम दिनों में हर कोई वहां जाना चाहता है। इसी को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। बीजेपी सपा प्रमुख के इस बयान को बड़ा मुद्दा बना रही है। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने अपने दिए बयान पर सफाई दे दी है। अखिलेश यादव ने बताया कि मेरा तंज सिर्फ सरकार को लेकर था। मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लंबी उम्र की कामना करता हूं।

बता दें कि अपने जौनपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैंने अपने बयान को यूपी सरकार के संदर्भ में दिया था। मेरे कहने का मतलब सिर्फ यूपी सरकार का जाना था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि भाजपा को इसे चुनावी मुद्दा बनाने के बावजूद भी लाभ नहीं मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी (Yogi-Modi) का टाइम अब पूरा हो गया है। वहीं, भाजपा ने अखिलेश यादव की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए उनके ताने को सबसे अभद्र और बेहूदा करार दिया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं और ऐसी बेहूदा और अभद्र टिप्पणियां उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि अखिलेश यादव ने उसी मानसिकता के साथ बात की, जिससे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि औरंगजेब ने विश्वनाथ मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की थी और यादव अब उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने यादव की टिप्पणियों को शर्मनाक बताया और कहा कि अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनावों में हार के खौफ में हैं और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन इतना बड़ा कार्य किया गया, उसी दिन पीएम मोदी की मृत्यु की कामना करना उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें