Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Delhi : ऑटो रिक्शा के ऊपर पलटा ट्रक कंटेनर, मौके पर चार लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ/दिल्ली

- Advertisement -

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में दहशत मच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, एक कंटेनर ट्रक ऑटो रिक्शा के ऊपर गिर पड़ा और ऑटो में सवार चार लोगों की दबकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि यह हादसा दिल्ली की सबसे व्यस्त रहने वाली रिंग रोड पर आईजीआई स्टेडियम (IGI Stadium) के पास हुआ था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद से ही ट्रक कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान जानने में लगी हुई है। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद भारी भीड़ को संभाला।

आपको बताते चलें कि हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पर हुआ। हादसे के बाद से ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं ट्रक के अंदर से मिले डाक्यूमेंट्स के जरिए ड्राइवर और ट्रक मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें