Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

40 साल पहले बिछड़ी थी मुन्नी, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलवाया, जानें पूरा मामला

लखनऊ : आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है। जिसे सुनकर शायद आपकी भी आखें नम हो जाए, जी हां जहां आजकल सोशल मिडिया (social media) को माहौल खराब करने के लिए जाना जाता है वहीँ अब इसने 40 साल पहले बिछड़े बहन भाइयों को मिलवाने का काम किया है। लगभग 40 साल पहले उसे सौतेली मां के बहनोई ने हरियाणा (Haryana) में किसी को बेच दिया था। वहां से उसे पाकिस्तान (Pakistan) बेचा गया और उसका निकाह कर दिया गया। अब उसके चार बच्चे है।

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक, सरायतरीन (sraytreen) के झझरान (jhajran) के रहने वाले मोहम्मद छिद्दन (mohammed chiddan) की 12 साल की बेटी मुन्नी (munni) को सौतेली मां के बहनोई ने हरियाण के किसी व्यक्ति को कुछ रुपयों में बेच दिया था। वहां कुछ दिन रहने के बाद ही उसे पाकिस्तान के किसी व्यक्ति को बेच दिया गया। दो बार मानव तस्करी का शिकार हुई मुन्नी को उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। तस्करी होने के बाद कई वर्ष मुन्नी को पाकिस्तान में मुश्किलों से गुजारने पड़े, इसके बाद उसको एक सहारा मिला, जिससे उसका निकाह हुआ और नया नाम बुशरा (bushra) भी मिल गया।

मुन्नी ने मुश्किल भरी जिंदगी का सामना तो किया लेकिन वह अपने परिवार को नहीं भूल सकी। उन्होंने अपना दर्द पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से साझा किया तो इसका वीडियो बन गया। जब यह दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सरायतरीन के झझरान तक पहुंच गया। मुन्नी की कहानी उनकी जुबानी सुनकर मुन्नी से छोटे भाई मुन्ना (munna) को कुछ ही पल लगे समझने में कि उनकी बहन जो लापता हुई थी, यह वही है। वीडियो में बहन को देखकर भाई के गम और खुशी के आंसू बरसने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उस व्यक्ति तक पहुंचा गया, जिसने वीडियो बनाकर वायरल किया था।

जब मुन्नी को अपने परिवार के मिलने की जानकारी हुई तो वह खुशी और गम से रो पड़ी। परिजन गुरुवार को वीडियो कॉल पर मुन्नी से बात करते रहे। छोटे भाई अकरम (Akram) ने बताया कि उनकी बहन 1981 में लापता हुई थीं तब वह डेढ़ महीने के थे और उनके बड़े भाई मुन्ना 15 साल के थे। भाई मुन्ना और अन्य रिश्तेदारों ने मुन्नी आपा के लापता होने की जानकारी दी थी। अब वीडियो सामने आया तो जानकारी मिली कि उनकी आपा मुन्नी पाकिस्तान में रहती हैं।
अकरम ने बताया कि उनकी दो बहनें और तीन भाई हैं। एक बहन की मौत हो गई है। तीनों भाइयों की आर्थिक स्थित मजबूत नहीं है। वहीं मुन्नी अपने तीनों भाई और अपने रिश्तेदारों से मिलना चाहती हैं लेकिन वीजा और पासपोर्ट अभी नहीं है। भाइयों की हालत ऐसी नहीं है कि वह अपनी बहन से मिलने के लिए पाकिस्तान चले जाएं।

भाइयों का कहना है कि, हम तो गरीब हैं साहब, हमारी मदद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ही कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ही हमारी आपा (बहन) से मिला सकते हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं जो हम अपनी आपा से मिलने के लिए पाकिस्तान चले जाएं लेकिन हम अपनी आपा को हिन्दुस्तान (hindustan) वापस बुलाने के लिए सरकार से आस लगा रहे हैं। यह कहना है मुन्नी उर्फ बुशरा के छोटे भाई अकरम का। अकरम ने बताया कि हम कम पढ़े लिखे लोग हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं लेकिन हमारी आपा 40 साल बाद मिली हैं तो हम उनसे मिलना चाहते हैं।

परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान मुन्नी ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो रिश्तेदार ने दिल्ली ले जाकर हरियाणा के एक व्यक्ति को बेच दिया था। हरियाणा में पशुओं का काम कराया जाता था और भरपेट खाना नहीं मिलता था। फिर हरियाणा से पाकिस्तान के लिए बेचा गया। मुन्नी के साथ तीन चार लड़किया और भी थी जिन्हे बेचा गया था। राजस्थान (Rajasthan) से बॉर्डर पार करा कर पाकिस्तान भेज दिया था। वहां कई वर्ष तक तरह-तरह की परेशानियां उठानी पड़ी। 21 वर्ष पहले पाकिस्तान के व्यक्ति ने शादी की तो परेशानियों से कुछ राहत मिली। अब तीन बेटी और एक बेटा है। भले 40 साल गुजर गए लेकिन परिवार अब भी याद है। घर को जाने वाली हर गली और आस पड़ोसी का नाम याद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें