Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gorakhpur: नशेड़ी पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से किया वार, जानिए पूरा मामला

लखनऊ/गोरखपुर

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) के बड़हलगंज इलाके (Barhalganj Localities) में एक बेटे द्वारा पिता को नशीली गोली खाने से रोकने पर, पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद के पेट में भी चाकू मार लिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस मामले की तहरीर अभी तक थाने में नहीं दी गई है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि घायल 12 वर्षीय राहुल (rahul) देवरिया जनपद (Deoria District) के रूद्रपुर थाना क्षेत्र (Rudrapur police station area) के पिड़हनी गांव (Pidhani Village) का रहना वाला है। वह अपनी बहन कविता (kavita) के घर तीहामुहम्मदपुर (Tihamuhammadpur) रहकर पढ़ाई करता था। राहुल के पिता 45 वर्षीय रामबदन (Rambadan) मंगलवार को अपनी बेटी के घर आए थे, रात में खाना खाकर सो गए। अगले दिन बुधवार को खाना खाकर साईकिल से बेटे राहुल को अपने साथ लेकर निकले।

गांव में स्थित एक स्कूल के पास पहुंचकर उसने राहुल से अपना जैकेट निकालने को कहा। जैसे ही राहुल ने अपने पिता की जैकेट निकली, वह नशे की गोली खाने लगें। इस बात पर जब बेटे ने मना किया तो उसके पिता रामबदन ने राहुल के सिर, हाथ, गर्दन व चेहरे में चाकू मारना शुरू कर दिया। जबतक बेटे के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे तबतक पिता ने खुद के पेट में चाकू मार लिया।

वहीं पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके पिता रामबदन और उसकी मां मनभावती (Manabhavati) दिल्ली (Delhi) में रहते हैं। एक माह पहले ही वह घर आए थे। मंगलवार की रात हमसे मिलने बहन के घर आए थे। तभी यह घटना हुई। घर पर भी वह हमेशा मां से झगड़ा करते रहते थे। इसी वजह से मैं अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस मामले की अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें